रायबरेली में यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, कूदकर बची 28 लोगों की जान

0
167

▶️ चलती बस में अचानक लगी आग

रायबरेली में यात्रियों से भरी एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।

▶️ 28 यात्री थे सवार

यह घटना रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर रायपुर महेरी गांव के पास बुधवार देर रात हुई। अंसार बस सर्विस की बस रायबरेली से सलोन जा रही थी, जिसमें करीब 28 यात्री सवार थे।

▶️ देखते ही देखते बस बनी आग का गोला

अचानक बस में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में लपटें तेज हो गईं। बस धू-धू कर जलने लगी और आग का गोला बन गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन सभी ने तुरंत नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली।

▶️ शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

▶️ बस पूरी तरह जलकर खाक

हालांकि, आग बुझाने तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here