मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन कराने पहले ही दिन सड़क पर उतरे जिलाधिकारी विशाख जी.

0
389

लखनऊ, 20 जनवरी(हि.स.)। लखनऊ में जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठते ही आईएएस विशाख जी. ने कार्य आरम्भ कर दिया। मुख्यमंत्री के रात में कोई सड़क पर नहीं सोता पाया जाये जैसे निर्देश का पालन कराने पहले ही दिन जिलाधिकारी विशाख जी. सड़क पर उतरे और रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लखनऊ में सड़क पर सोने वाली जगहों को चिन्हित करने और वहां से लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

लक्ष्मण मैदान, जियामऊ जैसी सरकारी व्यवस्थाओं से संचालित रैन बसेरों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं ने भी रैन बसेरों की व्यवस्था करायी। जहां रजाई, गद्दे, रोशनी से पूर्ण व्यवस्था एवं रखरखाव का ध्यान रखा जाये। सड़कों पर देर रात तक चलने वाले बाजारों में अलाव की लकड़ियां भेजी जाये। नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस कार्य के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रहना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here