📍 वाराणसी दौरे पर सीएम
डॉ. मोहन यादव आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026” में हिस्सा लेंगे।
🤝 उद्योग और निवेश पर रहेगा फोकस
सम्मेलन में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमताएं, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद), जीआई टैग उत्पाद, कृषि एवं खाद्य उत्पाद, निवेश और पर्यटन संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
🏛️ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का करेंगे अध्ययन
मुख्यमंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से करेंगे। यहां वे क्राउड मैनेजमेंट, अधोसंरचना और तीर्थयात्री प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन करेंगे।
🖼️ प्रदर्शनी और एमओयू पर जोर
सम्मेलन स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, हस्तशिल्प और औद्योगिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
मुख्य सत्र में दोनों राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे, जिससे औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प और पर्यटन क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
🎨 शिल्प और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
संयुक्त शिल्प कार्यशाला में चंदेरी, महेश्वरी और बनारसी सिल्क कारीगर मिलकर “गंगा-नर्मदा क्राफ्ट कॉरिडोर” पर काम करेंगे।
वहीं टूरिज्म राउंड टेबल में वाराणसी, उज्जैन और चित्रकूट को जोड़ते हुए एक धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने पर चर्चा होगी।



