Mon, Feb 2, 2026
13 C
Gurgaon

शिमला : तेंदुए का पांच वर्षीय बच्ची पर जानलेवा हमला, बहादुर माता-पिता ने बचाई जान

शिमला, 21 जनवरी (हि.स.)। जिला शिमला के चौपाल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। चंजालपुल के पास रहने वाले नेपाली मजदूर प्रकाश नेपाली की पांच वर्षीय बेटी अनुषा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना शाम करीब 7:00 से 7:30 बजे के बीच हुई, जब अनुषा अपने डेरा (अस्थायी निवास) से बाहर निकली थी। तेंदुआ उसे उठाकर जंगल की ओर भागने लगा। लेकिन बच्ची के माता-पिता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके चलते तेंदुआ कुछ दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया।

माता-पिता की तत्परता से बची जान

अनुषा पर तेंदुए के हमले के दौरान माता-पिता ने तुरंत शोर मचाया और तेंदुए का पीछा किया। इस प्रयास के कारण तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची को एम्बुलेंस से तत्काल सिविल अस्पताल नेरूवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

हमले के दौरान अनुषा को पीठ और कंधे पर गहरे जख्म आए हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को खतरे से बाहर बताया है, लेकिन तेंदुए के हमले के कारण परिवार और ग्रामीणों में भय का माहौल है।

इस घटना के बाद से चंजालपुल और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। घटना के समय माता-पिता अगर शोर नहीं मचाते तो बच्ची की जान को खतरा हो सकता था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories