Thu, Feb 5, 2026
15 C
Gurgaon

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप

मीरजापुर, 21 जनवरी (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के मुड़वान गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर हीटर के तार से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव के पास तार भी बरामद हुआ है।

मृतका के पति इंद्रराज उर्फ इंद्रेश ने बताया कि जब वह रात में घर पहुंचे, तो पत्नी सन्नो देवी (30) मरणासन्न हालत में चारपाई पर पड़ी थी। उसे तुरंत पीएचसी सर्गेई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई सतीश का आरोप है कि पड़ोसी युवक सुबह सन्नो को बाइक से उसके मायके लेकर गया था और शाम को वापस लेकर आया। घर आकर उसने सन्नो के बच्चों को मोबाइल चार्जिंग के बहाने बाहर भेजा और हीटर के तार से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। मृतका की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

जिगना थाना प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। इस आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories