नोएडा में युवक हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

0
124

नोएडा में युवक हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Noida के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में युवक की हत्या करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैसों के विवाद में हुई थी हत्या

पुलिस के अनुसार चोटपुर कॉलोनी निवासी दीपक (20) पर 17 मई की रात पैसों के लेनदेन को लेकर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी।

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

डीसीपी जोन-2 Shailendra Kumar Singh ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपित बाइक से एफएनजी रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की।

पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अमन और संदीप कुमार के पैर में लगी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया।

दो बाल अपचारी भी पकड़े गए

मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें भी पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों बाल अपचारी हैं।

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हत्या और मुठभेड़ की घटना के बाद चोटपुर कॉलोनी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here