नेपाल में भारतीय नागरिक गिरफ्तार! 570 ग्राम सोना और विदेशी मुद्रा बरामद

0
128

नेपाल में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल के झापा जिले के काकरभिट्टा इलाके में नेपाल एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में सोना और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है।

570 ग्राम सोना और डॉलर बरामद

नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय परम पाठक के रूप में हुई है। नेपाल एपीएफ के डीएस शैलेंद्र थापा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 570 ग्राम सोना बरामद किया गया।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से 20 हजार अमेरिकी डॉलर, 85 हजार 410 भारतीय रुपये और अन्य सामान भी जब्त किए हैं।

कई इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिले

तलाशी के दौरान एक भारतीय आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, बैंक चेकबुक और सात सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन सभी सामानों की जांच कर रही हैं।

नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां

नेपाल पुलिस और एपीएफ पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। बरामद सोने और विदेशी मुद्रा के स्रोत के साथ-साथ संभावित तस्करी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी सतर्कता

घटना सामने आने के बाद नेपाल-भारत सीमा से जुड़े इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि जांच के दौरान इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here