नूंह में पुलिस-गो तस्करों की मुठभेड़, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी; एक आरोपी घायल

0
96

एंबुलेंस में हो रही थी गोवंश की तस्करी

हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार अल सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी

जानकारी के अनुसार अपराध जांच शाखा नूंह को गो-तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नूंह-उटावड़ रोड पर गांव जयसिंहपुर के पास नाकाबंदी की।

इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें गोवंश की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने वाहन भगाने की कोशिश की। पीछा करने पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई।

घायल आरोपी की पहचान हमास खान निवासी उटावड़ के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हथियार और गोवंश बरामद

पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा चार गोवंश और एक ईको कार भी जब्त की गई है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में गो-तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here