बहराइच में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 10 हजार रिश्वत लेते CSC मैनेजर गिरफ्तार

0
190

बहराइच में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएससी और आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हर महीने मांगी जा रही थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम बहादुरपुर चक थाना कोतवाली देहात, अपना सीएससी और आधार सेवा केंद्र संचालित करते हैं। आरोप है कि CSC-EGOV कंपनी में संविदा पर तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पाण्डेय सेंटर को बिना बाधा चलाने के बदले हर महीने 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल

पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। मंगलवार 19 मई 2026 को दोपहर करीब 12:12 बजे जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

रिश्वत लेने और गिरफ्तारी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। आरोपी आशुतोष पाण्डेय लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र का निवासी बताया गया है और वर्ष 2017 से इस पद पर कार्यरत था।

कई अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में अनुराग शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, राम सहाय यादव, राजकुमार यादव और वीरेंद्र तिवारी समेत एंटी करप्शन टीम के कई सदस्य शामिल रहे।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर बहराइच में भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here