हार के बाद बोले हार्दिक पंड्या
केकेआर के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने माना कि उनकी टीम मुकाबले में लगभग 20 रन पीछे रह गई थी। उन्होंने कहा कि बेहतर साझेदारी टीम को जीत दिला सकती थी।
बल्लेबाजी में रही कमी
हार्दिक पंड्या ने कहा कि पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। उन्होंने माना कि अगर वह या तिलक वर्मा थोड़ी देर और क्रीज पर टिक जाते तो स्कोर बेहतर हो सकता था।
धीमी रही मध्यक्रम की बल्लेबाजी
मैच में हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों पर 26 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुई।
फील्डिंग पर जताई नाराजगी
हार्दिक पंड्या ने मैच के बाद खराब फील्डिंग पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन में टीम ने कई आसान कैच छोड़े हैं, जिसका नुकसान लगातार उठाना पड़ा।
केकेआर ने उठाया फायदा
मुंबई इंडियंस की फील्डिंग गलतियों का फायदा केकेआर ने पूरी तरह उठाया। रोवमैन पॉवेल और मनीष पांडेय की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।
गेंदबाजों वाली पिच पसंद
हार्दिक पंड्या ने कहा कि उन्हें ऐसी पिच पसंद है, जहां गेंदबाजों को भी मदद मिले। उनके अनुसार ऐसी विकेट पर बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलना पड़ता है।



