अमेठी में पुलिस मुठभेड़, महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

अमेठी में पुलिस मुठभेड़, महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

अमेठी में महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र का लॉकेट, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

महिला से ई-रिक्शा से जाते समय हुई थी लूट

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह रामबारी मजरे सराय महेशा निवासी सिताला ने थाना जायस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा से मायके ग्राम भीरा जा रही थीं। मोजमगंज पुल के पास पैदल जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए।

घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे बदमाश

देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल आरोपी खरौली से नसीराबाद की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

हिस्ट्रीशीटर निकला मुख्य आरोपी

घायल आरोपी की पहचान खरौली निवासी बन्धन सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और लूटा गया मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया गया। दूसरे आरोपी नान वर्मा के कब्जे से भी कारतूस मिले हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से महिला का मंगलसूत्र छीना था।

कई आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस के अनुसार बन्धन सिंह एक हिस्ट्रीशीटर और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ अमेठी और जीआरपी रायबरेली में चोरी, लूट, छिनैती, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories