अमेरिका की पेपर मिल में भीषण धमाका! केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की मौत

0
123

अमेरिका की पेपर मिल में बड़ा हादसा

अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत के लॉन्गव्यू स्थित एक पेपर और पल्प मिल में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। केमिकल से भरे एक विशाल टैंक में विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

‘व्हाइट लिकर’ टैंक में हुआ धमाका

अधिकारियों के अनुसार मिल में मौजूद ‘व्हाइट लिकर’ नामक केमिकल से भरा टैंक अचानक फट गया। यह टैंक करीब 80 हजार गैलन क्षमता का था और घटना के समय लगभग 60 प्रतिशत भरा हुआ था।

बताया गया कि इस केमिकल में मुख्य रूप से सोडियम हाइड्रॉक्साइड और सोडियम सल्फाइड मौजूद थे, जिनका इस्तेमाल लकड़ी को गलाकर क्राफ्ट पेपर बनाने में किया जाता है।

कई कर्मचारी लापता, बचाव कार्य जारी

दमकल विभाग और राहत एजेंसियों ने बताया कि कई कर्मचारी अभी भी लापता हैं। लगभग 10 लोग गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिले हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों और बर्न सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप

विस्फोट के बाद पूरे मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव के लिए करीब 40 दमकलकर्मी, पैरामेडिक्स और हैजमैट टीम को मौके पर लगाया गया।

अधिकारियों ने क्या कहा

लॉन्गव्यू फायर बटालियन चीफ माइक गोरसच ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है लेकिन राहत कार्य अभी जारी है। वहीं अधिकारियों ने साफ किया कि आसपास के नागरिकों के लिए फिलहाल कोई तत्काल खतरा नहीं है।

हादसे की जांच शुरू

प्रशासन ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह मिल कोलंबिया नदी के किनारे स्थित है और यहां करीब 1,000 कर्मचारी काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here