औरैया में दर्दनाक हादसा! डंपर की टक्कर से दरोगा की मौत, दो पुलिसकर्मी गंभीर

0
175

औरैया में बड़ा सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हाईवे पेट्रोलिंग जीप दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर में दरोगा की मौत

हादसे में हाईवे पेट्रोलिंग जीप में सवार दरोगा दिनेश भदौरिया की मौत हो गई। वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई जीप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि हाईवे पेट्रोलिंग जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर घायल जवानों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल

घायल हेड कांस्टेबल और सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ा

पुलिस ने हादसे के बाद डंपर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हाईवे पेट्रोलिंग जीप हादसे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here