पालमपुर के गौसदन को जल्द शुरू करने की मांग, भाजपा ने मुख्यमंत्री से उठाया मामला

0
343

धर्मशाला, 23 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि पालमपुर के निकट ग्राम पंचायत बडसर के अंतर्गत नवनिर्मित गौसदन को जल्द शुरू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस गौसदन को तैयार हुए 2 वर्ष हो गए हैं। लेकिन पालमपुर के वर्तमान विधायक आशीष बुटेल की लापरवाही के चलते पिछले दो वर्षों में इलाके के बेसहारा पशुओं को गौसदन में ले जाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

वीरवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि इस गौसदन के लिए 2 करोड़ 92 लाख का कुल बजट था। इसके अंतर्गत 2 करोड़ 40 लाख रुपए भवन निर्माण व अन्य आवश्यक सुविधाओं पर खर्च किया जा चुका है, 52 लाख पानी की स्थाई रूप से गौसदन को चलाने के लिए, प्रारंभिक रूप में शुरू करवाने के लिए एक सुरक्षित बजट का भी प्रावधान रखा गया था।

कपूर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को बेसहारा पशुओं के कारण हो रही किसानों की फसल के नुकसान बारे व सड़कों में यातायात की दृष्टि से वाहन दुर्घटना में हो रही जान माल की हो रही क्षति को लेकर भी विस्तारपूर्वक वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जब विभाग ने किसानों की फरियाद पर कोई कदम नहीं उठाया तो मजबूरन क्षेत्र की जनता को आंदोलनात्मक रूख अख्तियार करने पर मजबूर होना पड़ा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए यह कहा है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवेश से है और किसानों के सुख दुख को भली भांति जानता है। उन्होंने कहा कि कुडन का गौसदन जल्दी से जल्दी क्षेत्र के बेसहारा पशुओं की सेवा में शुरू हो सके इसके लिए तुरंत संबंधित विभाग को आदेश दे दिए जाएंगे की वह मौके पर जाकर रिपोर्ट दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here