Fri, Feb 6, 2026
20 C
Gurgaon

उत्तरकाशी में भूकंप, एक घंटे में दो बार हिली धरती, जान-माल का नुकसान नहीं

देहरादून/उत्तरकाशी, 24 जनवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीमांत जनपद में एक घंटे में दोबार धरती हिली। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। इस दौरान लोग घरों के बाहर न‍िकल गए। अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।उत्तरकाशी आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार पहला झटका सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता दो दशमलव सात मापी गई। इसका केंद्र तिलोथ के पास था। दूसरा झटका 8 बजकर 19 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता तीन दशमलव पांच मापी गई। इसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के दयारा बुग्याल का वन क्षेत्र था।जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी तहसीलों से भूकंप की जानकारी मांगी है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले के सभी तहसील क्षेत्रों से भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कही से भी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

आंखों में कौंधा 1991 का विनाशकारी भूकंप भूकंप के झटके लगते ही लोगों की आंखों में 1991 का विनाशकारी भूकंप कौंध गया। 1991 में उत्तरकाशी में भूकंप से एक हजार से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। उत्तरकाशी के बाराहाट निवासी 76 वर्षी राधा पैन्यूली ने बताया कि आज सुबह 1991 की कड़वी याद ताजा हो गई। वह 1991 के भूकंप को कभी नहीं भूल पाएंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories