सीएम डॉ. यादव आज इंदौर में करेंगे मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान में चयनित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

0
523

भोपाल, 27 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को जन-कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं में चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के गांधी नगर में सुबह 11 बजे से किया जायेगा। इसमें इंदौर एवं उज्जैन संभाग के हितग्राही शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. आरआर पटेल ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया गया। अभियान में हजारों हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभांवित किया गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि समापन समारोह का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here