मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाला लाजपत राय और फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को जयंती पर किया नमन

0
403

भाेपाल, 28 जनवरी (हि.स.)। पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय और भारत के प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की आज मंंगलवार को जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनाें महान विभूतियों को इस अवसर पर विनम्र नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी, परम श्रद्धेय लाला लाजपत राय जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। स्वतंत्रता के लिए विचारों की ज्वाला प्रज्ज्वलित कर आपने संपूर्ण राष्ट्र को स्वराज्य के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रीय आंदोलनों को नई ऊर्जा दी। राष्ट्र सदैव आपका कृतज्ञ रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने फील्ड मार्शल केएम करियप्पा काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा स्वतंत्र भारत में सेना के पहले फील्ड मार्शल केएम करियप्पा जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। तीन दशक से अधिक समय तक देश की रक्षा के लिए आपका संकल्प और समर्पण, अद्वितीय रण कौशल एवं शौर्य युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here