Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

बीती रात हुए सड़क हादसे में 2 श्रद्धालु की मौत 7 घायल

अमेठी, 29 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर स्थित अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिशुंडी में बीती रात संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते बोलेरो के परख़च्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार कुल 9 श्रद्धालुओं में से 2 श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई। जबकि सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज प्रतापगढ़ में चल रहा है।

रामगढ़ थाना प्रभारी यजेंद्र पटेल ने बताया कि बीती रात सिद्धार्थ नगर जनपद से श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी प्रयागराज संगम स्नान के लिए जा रही थी। जैसे ही वह अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर स्थित अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के पास पहुंची तभी प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज बस को ओवरटेक कर रही बोलेरो का पिछला हिस्सा बस से टकरा गया जिसके चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर बस के सामने आ गई। जिसके कारण बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

घटना के वक्त बोलेरो में नौ लोग सवार थे। यह सभी श्रद्धालु थे जो मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि सात श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए प्रतापगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में माला देवी उर्फ प्रमिला पत्नी सुरनाथ वर्मा ग्राम व पोस्ट सही कनपुरवा बड़ा पोस्ट बलदला थाना कौरहा जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक श्रद्धालु के नाम पता की जानकारी नहीं हो पाई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories