Wed, Mar 11, 2026
24 C
Gurgaon

गो तस्कर की पुलिस से मुठभेड़, दरोगा के सीने में मारी गोली

कानपुर, 29 जनवरी (हि.स.)। महाराजपुर में पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे गो तस्कर की मंगलवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपित ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एक गोली दरोगा की छाती पर जा लगी। हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके जवाब में पुलिस ने शातिर को दौड़ाकर उसके पैर पर गोली मार दी। घटना में घायल हुए शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि देर रात मिली एक सूचना पर सरसौल रेलवे स्टेशन के पास पुल के नीचे गोवंश की हत्या व तस्करी में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस टीम ने घेर लिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख उसने फायर झोंक दिया। एक गोली सीधे जाकर दरोगा की छाती पर लगी। हालांकि उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर रखी थी। इससे उनकी जान बच गयी। पुलिस ने आत्मरक्षा में आरोपित के दाहिने पैर पर गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान सरवाती मोहल्ला थाना जहानाबाद जिला फतेहपुर के रहने वाले माजिद के रूप में हुई। आरोपित पर पूर्व में कानपुर और उसके आस-पास के कई जिलों में गोहत्या और पशु तस्करी समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और पशुओं की चोरी और गोवंश को लाने ले जाने में प्रगोग होने वाले पिकअप को भी बरामद किया है। हालांकि शातिर को उपचार के लिए सीएचसी सरसौल में भर्ती करवाया है। उसके गैंग के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। बुधवार को जेल न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories