Wed, Mar 11, 2026
23 C
Gurgaon

राष्ट्रीय खेल: नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाली धिनिधी को भाया स्विमिंग पूल

उत्तराखंड में मिली ओलंपिक स्तर की सुविधाएं

देहरादून, 30 जनवरी (हि.स.)। कर्नाटक की तैराक धिनिधी ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही दिन तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचा दिया। उन्होंने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कहा कि उत्तराखंड में खेल सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं और यहां मुकाबला करके ओलंपिक जैसा अनुभव मिल रहा है।

धिनिधी ने विमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, विमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई में भी उन्होंने 1 मिनट 3.62 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही, 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भी उनकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

तीन गोल्ड मेडल जीतने के बाद धिनिधी ने कहा कि उन्हें इतने बेहतर इंतजाम मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी राज्य होने के कारण ठंडे पानी में तैरने की चुनौती का डर था, लेकिन यहां कंट्रोल्ड टेम्परेचर वाले स्विमिंग पूल में प्रतिस्पर्धा का मौका मिलने से उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली।

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने धिनिधी को तीन स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य में अत्याधुनिक स्विमिंग पूल तैयार किए गए हैं, जिनमें पानी का तापमान ओलंपिक मानकों के अनुरूप रखा जाता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से सुविधाओं की सराहना सुनना राज्य सरकार की खेल नीतियों की सफलता को दर्शाता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories