टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

0
444

टिहरी, 30 जनवरी (हि. स.)। जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस सूत्राें के अनुसार कार (यूके-07 एआर 3411 वैगनआर) मालदेवता से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दरम्यान आनंद चौक के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतकाें की पहचान मूसा सिंह (57) पुत्र नैन सिंह, मनवीर सिंह (27) पुत्र मूसा सिंह, दाेनाें निवासी जड़दार गांव, चंबा के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर से शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के हवाले किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here