Sat, Mar 14, 2026
26 C
Gurgaon

ग्राम विकास अधिकारी 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा इकाई ने कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी प्रभुलाल पारगी को सोलह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी बांसवाड़ा को शिकायत मिली थी कि परिवादी के पिता अटल सेवा केंद्र भापोर में ठेके के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पिछले पाँच माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन बिल बनाने के बदले में ग्राम विकास अधिकारी प्रभुलाल पारगी द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी और परिवादी को परेशान किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर 20 जनवरी को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपित 20 हजार रुपये लेने को सहमत हुआ और सत्यापन के दौरान चार हजार रुपये ले भी लिए।

इस पर एसीबी बांसवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रभुलाल पारगी को शेष 16 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories