Sun, Mar 15, 2026
27 C
Gurgaon

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वें बजट के साथ रचेंगी इतिहास

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार 8वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी। सीतारमण के बजट से कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को सहारा देने तथा उच्च कीमतों और स्थिर वेतन वृद्धि से जूझ रहे मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने के उपाय शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण भी होगा।

इसके साथ ही वित्‍त मंत्री सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा अलग-अलग समयावधि में पेश किए गए 10 बजटों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगी। मोरराजी देसाई ने 1959 से 1964 के दौरान वित्‍त मंत्री के रूप में कुल छह आम बजट और 1967 से 1969 के बीच चार बजट पेश किए थे।

उनके अलावा पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी ने अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में क्रमशः 9 और आठ बार बजट पेश किए थे। हालांकि, केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में लगातार आठ बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड बरकरार रखेंगी।

निर्मला सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री नियुक्त किया गया, जब प्रधानमंत्री मोदी ने निर्णायक दूसरी बार चुनाव जीता। 2024 में तीसरी बार पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद सीतारमण ने अपना वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो बरकरार रखा। अबतक उन्होंने कुल सात सीधे बजट पेश किए हैं, जिनमें फरवरी 2024 का अंतरिम बजट भी शामिल है।

उल्‍लेखनीय है कि स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आर. के. शानमुखम चेट्टी ने प्रस्तुत किया था। इसके बाद सबसे ज्‍यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और बाद में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अधीन वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कुल 10 आम बजट पेश किए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories