Mon, Mar 16, 2026
22 C
Gurgaon

परीक्षा देने गई छात्रा का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

जालौन, 30 जनवरी (हि.स.)। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा अड्डु निवासी भगत सिंह चौहान की पुत्री खुशी 19 वर्ष पिछले दो साल से अपने फूफा ज्ञानेंद्र सिंह के घर ग्राम अमीटा थाना एट में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को वह आटा थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में परीक्षा देने गई थी। शाम को उसने एट से फोन कर बताया कि वह समोसे लेकर घर आ रही है, लेकिन उसके बाद से वह लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की और पुलिस को सूचित किया।

गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्हें कोंच-एट को जोड़ने वाले अमीटा लिंक रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में छात्रा का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल छात्रा की हत्या होने की आशंका साफ नजर आ रही है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में एट थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories