Mon, Mar 16, 2026
29 C
Gurgaon

फरीदाबाद : पालतू कुत्ते ने मासूम बच्ची को नोचा

फरीदाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। फरीदाबाद में पालतू कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सुंदर कॉलोनी के पास सूखी नहर के निकट का है, जहां एक पालतू कुत्ते ने 3 साल की मासूम बच्ची और एक साइकिल सवार को बुरी तरह से काट लिया। लोगों ने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सुंदर कॉलोनी में रहने वाले बबलू ने बताया कि वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे तो पड़ोसी का पालतू कुत्ता उस पर टूट पड़ा। कुत्ते ने उसके पैर को बुरी तरह से नोच डाला। उसने बताया कि वह किसी तरह से कुत्ते से छूटा। इसके बाद कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाली 3 वर्षीय लडक़ी आरोही पर भी हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे पर काट कर बुरी उसे तरह से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने दोनों को कुत्ते से छुड़वाया। इसके बाद उनको तत्काल बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां बबलू को तो प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन बच्ची के चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने बच्ची को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडितों ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories