Tue, Mar 17, 2026
18 C
Gurgaon

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को हिरासत केंद्र में बितानी पड़ी चंद्र नववर्ष की छुट्टियां

सियोल, 30 जनवरी (हि.स.)। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू करने की अल्पकालिक घोषणा कर राजनीति और कानून के चक्रव्यूह में फंसे राष्ट्रपति यून सुक येओल को इस साल की चंद्र नववर्ष की छुट्टियां कभी नहीं भूल सकतीं। औपचारिक रूप से गिरफ्तार येओल को यह छुट्टियां राष्ट्रपति भवन में नहीं डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) में अकेले गुजारनी पड़ीं।

चंद्र नववर्ष को दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। हर साल सरकार छुट्टियों का ऐलान करती है। इस दौरान लोग कोरिया के पहले राज्य गोजोसियन की स्थापना का जश्न मनाते हैं। मान्यता है कि ह्वानिन (स्वर्ग के भगवान) के पोते डांगुन ने 2333 ईसा पूर्व में 10वें चंद्र महीने के तीसरे दिन गोजोसियन की स्थापना की थी। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार येओल ने अपनी तीसरी चंद्र नव वर्ष की छुट्टी सियोल डिटेंशन सेंटर में बिताई। यह कोरिया के संवैधानिक इतिहास में पहली बार है जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति ने हिरासत में छुट्टी बिताई है। यून की कानूनी टीम के अनुसार राष्ट्रपति ने छुट्टी का अंतिम दिन सेंटर में बिताया। कानूनी सलाहकार आगामी रणनीति के लिए उनसे मिले।

उल्लेखनीय है कि अभियोजन पक्ष मंगलवार को अल्पकालिक मार्शल लॉ लगाने के साथ विद्रोह का नेतृत्व करने के आरोप में येओल को दोषी ठहरा चुका है। अब येओल को मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें छह महीने तक सियोल डिटेंशन सेंटर में रहना पड़ सकता है। इसलिए कानूनी सलाहकार चंद्र नववर्ष की छुट्टी के बाद येओल की जमानत के लिए अदालत में याचिका दाखिल कर सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories