अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को राष्ट्र हमेशा याद करेगा: मंजूनाथ भजंत्री

0
187

रांची, 30 जनवरी (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को राष्ट्र हमेशा याद करेगा।

उपायुक्त ने साथ ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस को दो मिनट का मौन धारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य अधिकारियों और पदाधिकारी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और मौन रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here