संभल हिंसा ः न्यायिक जांच आयोग की टीम ने चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों के दर्ज किए बयान

घटना से संबंधित कोई जानकारी किसी व्यक्ति को देनी है तो वह दे सकते हैं : न्यायिक जांच आयोग

मुरादाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा के मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की टीम गुरुवार को संभल पहुंची। आयोग की टीम ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में घटना में घायल पुलिसकर्मियों व चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों का बयान दर्ज किए। न्यायिक जांच आयोग के सदस्यों की ओर से बताया गया है कि घटना से संबंधित कोई जानकारी अगर किसी व्यक्ति को देनी है तो वह दे सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दारौन 24 नवंबर 2024 को तीन स्थानों पर हिंसा और बवाल हुआ था। पहला बवाल जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था, जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था, जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसके बाद तीसरी हिंसा हिंदूपुरा खेड़ा में हुई था, जहां पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना के 73 आरोपित उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं 67 की तलाश अभी जारी है। इस हिंसा के मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम पूर्व में दो बार संभल आ चुकी है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर चुकी है।

संभल हिंसा के मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष हाई कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश देवेंद्र अरोड़ा, सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन व पूर्व अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद गुरुवार को सुबह लगभग 10.30 बजे के करीब संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे । आयोग की टीम ने बवाल में घायल पुलिसकर्मियों और आम लोगों का मेडिकल करने वाले चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों के बयान दर्ज किए ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories