गुलदार का शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप, दुर्घटना से मौत का अनुमान

0
197

बिजनौर,30 जनवरी ( हि.स.) | स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मेवानवादा और मकसूदपुर के बीच पुलिया के पास एक मृत नर गुलदार का शव बरामद हुआ है।

गुलदार के शव को रोड पर पड़ा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गई । ग्रामीणों ने गुलदार के शव मिलने की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। जिस पर वन दरोगा विजय भारत अपनी टीम के साथ पहुंचे ।

गुलदार की मौत किसी वाहन दुर्घटना से हुई बताई जा रही है । गुलदार के मुंह से खून निकल रहा था। वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन दरोगा विजय भारत का कहना है कि गुलदार की आयु लगभग 3 साल है और यह नर गुलदार है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here