Tue, Mar 24, 2026
21 C
Gurgaon

दुआरे सरकार कैंप में बात भिड़े तृणमूल के दो गुट, भीड़ कैंप छोड़कर भागी

हुगली, 30 जनवरी (हि.स.)। हुगली जिले के तारकेश्वर के नइटा-माल पहाड़पुर पंचायत में गुरुवार को दुआरे सरकार के कैंप में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। झड़प के दौरान पंचायत उप प्रधान मोनिरुल इस्लाम के अंगरक्षक ने पिस्तौल निकाल ली। इससे शिविर में व्यापक दहशत फैल गई। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मैदान में उतरी। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि राज्य में बार-बार आग्नेयास्त्र कैसे बरामद किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नइटा-माल पहाड़पुर पंचायत के जिकरामपुर हाई स्कूल के दरवाजे पर बुधवार से ही सरकारी कैंप लगा दिया गया है। शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को तृणमूल के दो गुटों में इस बात को लेकर झड़प हो गई कि आम जनता को कौन सेवाएं प्रदान करेगा। इस दौरान कुर्सियां और मेजें तोड़ दीं गई। इस घटना में हुगली ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू किया।

दरअसल, तारकेश्वर में तृणमूल की गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। इससे पहले उप प्रधान के गुट और दूसरे गुट के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए थे। दुआरे सरकार शिविर में यह घटना दोबारा घटी।

इस घटना पर तृणमूल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रशासन ने बताया कि दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों को छोड़कर किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता को सरकारी शिविर में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories