मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स में पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया

0
330

शिलांग, 31 जनवरी (हि.स.)। मेघालय की ईस्ट गारो हिल्स पुलिस ने चिबिलबांग गांव के पास देर रात चलाए गए अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर, विलियमनगर की एक विशेष अभियान टीम ने रोंगजेंग थाना क्षेत्र के जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया।

अभियान में पुलिस अधिकारियों ने एक देशी हथियार, दो जिंदा मोर्टार शेल और 428 संदेहास्पद एके-सीरीज़ की गोलियां बरामद कीं, जो एक बड़े पेड़ के पास दबी हुई थीं। ईस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक एसए रिंजाह ने संभावना जताई कि इन हथियारों का संबंध अब निष्क्रिय हो चुके गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) से हो सकता है। हथियारों के स्रोत और उनके संभावित उपयोग की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here