जींद : बस क्यू शेल्टर में घुसी बस, तीन यात्री घायल

जींद, 31 जनवरी (हि.स.)। शुक्रवार सुबह गांव लोहचब बस अड्डे पर घने कोहरे के बीच परिवहन समिति एक बस क्यू शैल्टर में जा घुसी। जिसमें बस क्यू शैल्टर में खड़े तीन यात्रियों समेत कई यात्री घायल हो गए। एक यात्री की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

हादसा दूसरी परिवहन समिति बस से भिडंत से बचने के फेर में हुआ। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पानीपत से जींद आ रही परिवहन समिति की बस शुक्रवार सुबह जींद-सफीदो मार्ग पर गांव लोहचब बस अड्डे के क्यू शैल्टर में जा घुसी। जिसमें बस क्यू शैल्टर में इंतजार कर रहे गांव लोहचब निवासी चांदी राम (50), जिला धौलपुर राजस्थान निवासी नरेंद्र (25), उसका भतीजा संदीप (10) घायल हो गए। वहीं बस का चालक गांव अदयाना निवासी जोगेंद्र, परिचालक निखिल, यात्री गांव खेड़ी तलोडा निवासी सरिता, गांव रिटोली निवासा छात्रा अन्नू समेत दर्जनभर यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चांदीराम की हालात गंभीर देख पीजाआई रोहतक रेफर कर दिया।

बस चालक घायल जोगेंद्र ने बताया कि कोहरा बहुत ज्यादा था, बस की स्पीड भी कम थी। गांव लोहचब बस अड्डे पर सामने से दूसरी परिवहन समिति बस आ गई। भिडंत से बचाने के फेर में उसने कट मारा तो दूसरी बस की साइड पीछे जा लगी। जिससे बस अनियंत्रित होकर बस क्यू शैल्टर में जा घुसी। गनीमत यह रही कि किसी यात्री की जान नही गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories