Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

बस और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, सात घायल

हजारीबाग, 31 जनवरी (हि.स.)। चतरा से कोडरमा जा रही एक बस शुक्रवार की सुबह बरही ओवरब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चतरा से कोडरमा जा रही बस और पिकअप वैन की टक्कर में बसे उपचालक की मौत हो गई। घायल हुए 7 लोगों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतक विजय राम बस का उपचालक था। वह झुमरी तिलैया का रहने वाला था।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पिकअप वैन के ड्राइवर समेत सात घायल हो गए हैं। घायलों में आफताब, मोहम्मद जियाउद्दीन, सुधा देवी, सिंघानी देवी, कांति देवी, जुली कुमारी और संजय कुमार (पिकअप वैन का ड्राइवर) हैं। सभी घायल चतरा के बताये गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस (जेएच 02 क्यू 7562) सुबह में चतरा से कोडरमा जा रही थी। बरही ओवरब्रिज के पास सवारी उतारने के लिए ड्राइवर ने बस खड़ी की थी। पटना की ओर से आ रहे पिकअप वैन ( बीआर 01 जीएम 7954) ने बस को ठोकर मार दी। बस के उपचालक विजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन पटना से सीसा लोड करके रांची जा रही थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories