भोपाल में तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, ताेड़ा दम

0
313

भोपाल, 31 जनवरी (हि.स.)। राजधानी भाेपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग महिला काे राैंद दिया। हादसे के बाद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिसके बाद पुलिस ने महिला काे ऑटाे से अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डाॅक्टर ने महिला काे मृत घाेषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब 8 बजे ऐशबाग के प्रभात पेट्रोल पंप के पास हुआ। पैगवार ट्रैवल्स की बस ने लापरवाही से मोड़ पर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। घायल महिला तड़पती रही, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। अंततः पुलिस जवान और एक ऑटो चालक की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान उनके बैग में मिले पेन कार्ड के आधार पर सोमवती मिश्रा (65) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वे कुंभ में गए हुए हैं। पुलिस अब उनके आने का इंतजार कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक ने लापरवाही से टर्न लिया, जिससे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं आई। मजबूरन घायल को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here