शादी के लिए लड़का देखने जा रहे चाचा-भतीजे को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

मीरजापुर, 31 जनवरी (हि.स.)। बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के पास हुई।

मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलाही रैकरा गांव निवासी शिवलाल (60) और मुन्ना (52) (चाचा-भतीजा) एक ही बाइक से कोदवारी शक्तेशगढ़ जा रहे थे। वहां से उन्हें शिवलाल के समधी को साथ लेकर मुन्ना की बेटी के लिए लड़का देखने पड़ोसी गांव जाना था। जैसे ही वे मीरजापुर-सोनभद्र मार्ग पर ददरा पहाड़ी गांव के पास नहर के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेजा। वहां चिकित्सकों ने शिवलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुन्ना का बायां पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर कर दिया।

राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि कार को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। मृतक शिवलाल के परिजन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायल का इलाज जारी है। इस घटना से मृतक शिवलाल के परिवार में मातम छा गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories