Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

नेहा धूपिया ‘रोडीज़’ के सेट पर हुईं बेहोश, बाद में जारी रखी शूटिंग

अभिनेत्री नेहा धूपिया हाल ही में ‘रोडीज’ के नए सीजन की शूटिंग के दौरान बेहोश हो गईं, जिससे उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। नेहा पिछले एक महीने से लगातार अलग-अलग शहरों और छोटे कस्बों में रोडीज के ऑडिशन के लिए सफर कर रही थीं। इस दौरान वह अपने परिवार और बच्चों से दूर रहीं। इस घटना को शो के प्रोमो में दिखाया गया, जिसमें नेहा सेट पर अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो जाती हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और शूटिंग जारी रखी, जिससे उनकी मज़बूती और पेशेवर अंदाज़ एक बार फिर साबित हुआ।

नेहा ने इस घटना पर बात करते हुए कहा, “यह एक हल्का स्वास्थ्य संबंधित मामला था, लेकिन अब मैं पूरी तरह ठीक हूं और पहले से भी ज़्यादा प्रेरित महसूस कर रही हूं। ‘रोडीज’ हमेशा से सीमाओं को लांघने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का मंच रहा है। यह सफर मुझे हर मुश्किल से उबरने की प्रेरणा देता है, और मुझे कोई रोक नहीं सकता।”

शो के प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने कहा, “नेहा का समर्पण वाकई काबिले तारीफ है। इतने व्यस्त शेड्यूल और सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह निभाई और ऑडिशन में पूरा योगदान दिया। बड़े शहरों से लेकर छोटे गांवों तक नेहा पूरी तरह शो के बेस्ट टैलेंट को खोजने में जुटी रहीं।”

नेहा के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि उनकी पसंदीदा ‘रोडीज़’ लीडर पूरी तरह फिट और पहले से भी ज्यादा जोश से भरी हुई हैं। आने वाला सीज़न एक्शन, ड्रामा और नेहा की दमदार लीडरशिप से भरपूर होगा, जो न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों को भी प्रेरित करेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories