भाजपा से जिला पंचायत सदस्य प्रत्‍याशी उर्मिला गोयल ने अपना टिकट लौटाया

0
452

जगदलपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने उर्मिला गोयल जिन्हें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 से अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने यह कहते हुए अपना टिकट लौटा दिया कि, इस क्षेत्र से भाजपा के किसी कर्मठ कार्यकर्ता को अवसर दिया जाए। उर्मिला गोयल चित्रकोट विधायक विनायक गोयल की धर्मपत्नी है।

उर्मिला गोयल का कहना है कि, भाजपा के लिए कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और मेरे पति स्वयं विधायक हैं, यदि मैं भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो जाती हूं तो कार्यकर्ता के लिए अवसर खत्म हो जायेगा। इसलिए अपने पति विनायक गोयल की प्रेरणा से मैंने यह टिकट भाजपा के अन्य कार्यकर्ता को देने का निवेदन पार्टी के शीर्ष नेताओं से किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here