Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

पेड़ से टकराकर दीवार से जा भिड़ी गाड़ी, एक की मौत-पांच घायल

सीकर, 3 फ़रवरी (हि.स.)। उद्योग नगर इलाके में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हाे गए। एक घायल को जयपुर रेफर किया गया है। गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से और फिर दीवार से टकराई। उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उद्योग नगर पुलिस के अनुसार घटना सांवली रोड पर जलदाय विभाग के ऑफिस के पास की है।

एएसआई रंगलाल मीणा ने बताया कि ब्रेकर के पास गाड़ी अनियंत्रित हुई, जो पहले सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई। इसके बाद गाड़ी दीवार से जा टकराई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने रौनक उर्फ लाला पुत्र देवकीनंदन निवासी सुभाष चौक के पास को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास शर्मा निवासी तिलक नगर को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

मीणा के अनुसार गाड़ी तेज स्पीड में होने के चलते अनियंत्रित हो गई। गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। सुमित वर्मा, अजय गोदारा, सोनू उर्फ अजय पाराशर, शेरसिंह भी गाड़ी में थे। गाड़ी को शेरसिंह चला रहा था। जो घटना के बाद सोनू उर्फ अजय के साथ बजरंग कांटा के पास प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। वहां अपना इलाज करवाने के बाद शेरसिंह चला गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories