Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

पलवल पुलिस ने मुठभेड़ में बंबीहा गैंग के दो इनामी शूटर किए ढेर, सीआईए इंचार्ज समेत तीन पुलिस घायल

पलवल, 3 फ़रवरी (हि.स.)। पलवल पुलिस ने मुठभेड़ के दाैरान दाे इनामी बदमाशाें काे ढेर कर दिया।मुठभेड़ में हुई क्रास फायरिंग के दाैरान पलवल सीआईए इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश जोरावर और नीरज उर्फ नीरिया रेवाड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन पर एक-एक लाख का इनाम रखा था। पलवल पुलिस के मुताबिक रविवार की रात पुलिस को जोरावर और नीरिया के इलाके में होने का इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि ये बदमाश पलवल-नूंह रोड की तरफ जा रहे हैं।

यह देख पुलिस ने उन्हें पलवल-नूंह रोड पर लालवा गांव के पास घेर लिया। पुलिस से खुद को घिरा देख जोरावर और नीरिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। यकायक फायरिंग से एनकाउंटर टीम में शामिल सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक गुलिया, कुलदीप और नरेंद्र को गोलियां लग गईं। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से तीनों पुलिसकर्मी बच गए।

इसके बाद पुलिस टीम भी अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस ने भी हथियार निकालकर बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से थोड़ी देर तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसके बाद बदमाशों की तरफ से फायरिंग रुक गई। तब पुलिस को पता चला कि दोनों बदमाश मारे जा चुके हैं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उनके शव और हथियार कब्जे में ले लिए। जांच करने पर पता चला कि एक बदमाश को 2 और दूसरे को 3 गोलियां लगीं थीं। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पलवल पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश बंबीहा गैंग के कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के शूटर थे। दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पलवल आए थे। पुलिस का कहना है कि बदमाशों के कुछ साथी अभी फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। सीआईए की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले इन बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था। उस वक्त सरपंच मनोज और जैनपुर गांव के रॉकी को गोलियां लगी थीं। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस को शक है कि ये फिर सरपंच की हत्या करने की तैयारी में थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories