Wed, Feb 11, 2026
26 C
Gurgaon

राजस्थान के छह जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश

जयपुर, 4 फ़रवरी (हि.स.)। पश्चिमी विक्षाेभ की सक्रियता से जयपुर सहित छह जिलों टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर में मंगलवार सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। इन शहराें में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ सोमवार देर रात राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम बदला और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। इसमें जयपुर, अजमेर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, पाली, जालोर समेत कई जिले शामिल हैं।

देर शाम उदयपुर, कोटा, जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए थे। मौसम विभाग ने मंगलवार काे भी राजस्थान के पूर्वी जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने मंगलवार काे राज्य के पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम साफ होने के साथ कई शहरों में सर्दी बढ़ सकती है। राजधानी जयपुर के मौसम में सोमवार को बदलाव हुआ। सुबह मौसम सामान्य रहने से धूप खिली और गर्मी का अहसास हुआ। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोगों ने गर्म कपड़े भी उतार दिए।

शाम को अचानक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे शाम को तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी दिनों में राजधानी का मौसम सामान्य रहेगा। श्रीगंगानगर में सबसे कम रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री मापा गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories