Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

वाराणसी: व्यापारी और उसके परिवार के साथ मारपीट करने वाला सिपाही निलंबित

वाराणसी,04 फरवरी (हि.स.)। लंका थाना क्षेत्र के डाफी बैरियर के समीप कार सवार व्यापारी को पीटने वाले पुलिस कर्मी विमल कुमार को डीसीपी काशी जोन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। पीड़ित व्यापारी और उनके परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से इसकी लिखित शिकायत की थी। भीटी रामनगर निवासी व्यापारी रविशंकर वर्मा अपने परिवार के साथ सोमवार देर शाम कार से डाफी बाइपास मार्ग से घर लौट रहे थे। डाफी बैरियर के पास भीड़ के वजह से उन्होंने कार की गति धीमी की इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात लंका थाने के सिपाही विमल कुमार से कार का साइड मिरर टच कर गया। इससे नाराज सिपाही ने व्यापारी को गाली देते हुए कार से बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। यह देख परिवार की महिलाओं ने बीच—बचाव की कोशिश की तो सिपाही ने उन्हें भी गाली देने लगा। सरेराह पीटने के बाद आरोप है कि सिपाही व्यापारी को डाफी पुलिस चौकी में ले गया और वहां भी व्यापारी को पीट दिया। किसी तरह पुलिस चौकी से निकलने के बाद व्यापारी ने निकट स्थित अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद पूरे मामले से पुलिस कमिश्नर को अवगत कराया। व्यापारी ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि बैरियर पर सीसीटीवी भी लगा हुआ है। उसमें पूरी घटना स्पष्ट हो जाएगी। घटना से व्यापारी के परिजनों के साथ व्यापारियों में भी नाराजगी दिखी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories