उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की टक्कर, डिब्बे पटरी से उतरे

ट्रेन के चालक और गार्ड घायल, रेल यातायात प्रभावित

फतेहपुर, 4 फरवरी (हि.स.)। जिले में मंगलवार को खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। कई डिब्बे पटरी से उतर गये। वहीं दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

स्टेशन अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आ जाने के कारण यह घटना हुई है। लोको पायलट अनुज राय घायल हो गए और वहीं खड़ी मालगाड़ी का गार्ड सोनू वर्मा ने कूदकर जान बचाई, लेकिन वो चोटिल हो गए। दोनों मालगाड़ियों के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालक व गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द ट्रेक मरम्मत कर यातायात सामान्य करने की प्रयास कर रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories