Sun, Feb 8, 2026
22 C
Gurgaon

प्रधानमंत्री मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे

नई दिल्ली, 05 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भ्रमण करेंगे। वो गंगा-यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर मां गंगा की पूजा-अर्चना भी करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री की प्रयागराज यात्रा की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में दी।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न लगभग 11 बजे पवित्र स्नान के लिए संगम पहुंचेंगे। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) से शुरू महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

पत्र एवं सूचना कार्यालय के अनुसार, भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीर्थस्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं। इससे पहले, 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता के लिए कनेक्टिविटी, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करते हुए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories