Sun, Feb 22, 2026
18 C
Gurgaon

शिवपुरी : केंद्रीय मंत्री सिंधिया की पत्नी को पसंद आई बदरवास की मोदी जैकेट, महिलाओं से कहा और मेहनत करो

शिवपुरी, 6 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया इन दिनों अपने पति के गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में दौरे पर हैं। इस दौरान में प्रियदर्शनी राजे जनता से मुलाकात कर रही हैं। इसी बीच में बदरवास में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह के द्वारा बनाई जाने वाली मोदी जैकेट के निर्माण इकाई केंद्र पर पहुंची और यहां पर महिलाओं से संवाद किया। इस मौके पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने बदरवास में महिलाओं के द्वारा बनाए जाने वाली मोदी जैकेट खरीदी और उसे पहन कर देखा। जैकेट की फिटिंग बहुत शानदार रहने पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने यहां पर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और महिलाओं से कहा कि बदरवास की जैकेट दूर-दूर तक प्रसिद्ध है इसलिए और मेहनत करें, जिससे यहां की जैकेट को और प्रसिद्धि मिले। इससे आप लोगों को ज्यादा काम और रोजगार मिलेगा।

जब मैं अगली बार आऊं तो नया डिजाइन दिखाना-

अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं द्वारा बनाई जैकेट खरीदी और कहा कि जब मैं अगली बार आऊं तो नया डिजाइन दिखाना, जिससे हमारे गुना-शिवपुरी का नाम देश में जाना जाए।

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि यहां कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं –

प्रियदर्शनी ने स्व-सहायता समूह की जैकेट बनाने वाली महिलाओं से संवाद किया। जैकेट कारोबार में लगी महिलाओं से बातचीत कर जैकेट के काम के बारे में जानकारी ली। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि आज में देख रही हूं कि यहां कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और स्थिति सुधरी है। आज महिलाएं भी अपना घर चला सकती हैं। अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने मप्र राज्य आजीविका मिशन स्वाद कार्यक्रम में भाग लिया। पलाश से बनी पत्तल व दौने में खाना खाया। प्रियदर्शनी राजे कोलारस जनपद की आदिवासी बस्ती गुढ़ा भी पहुंची।

ज्योतिरादित्य ने वादा किया था कि पत्नी को भेजूंगा-

शिवपुरी जिले के बदरवास में लगभग 50 करोड रुपए की लागत से अडाणी समूह यहां पर जैकेट निर्माण इकाई की स्थापना कर रहा है। इस इकाई की स्थापना के निर्माण का भूमि पूजन पिछले दिनों केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जहां की महिला समूह से वादा किया था कि वह यहां के जैकेट निर्माण को देखने के लिए अपनी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को भेजेंगे। श्री सिंधिया के इसी वादे के अनुरूप प्रियदर्शनी राजे सिंधिया बदरवास पहुंची और यहां पर जैकेट निर्माण इकाई में काम करने वाली महिलाओं से संवाद किया। यह महिलाएं मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह से जुड़ी हुई है और पिछले कई सालों से मोदी जैकेट निर्माण कर रही हैं। इसके अलावा इन्होंने कुछ सालों पहले बच्चों की ड्रेस का निर्माण में किया है सिलाई के काम से जुड़ी यह महिलाएं अपनी आजीविका चला रही हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories