Fri, Feb 20, 2026
16 C
Gurgaon

ट्रेलर-स्कार्पियो की भिड़ंत में 10 साल के मासूम की मौत, तीन चोटिल

बाड़मेर, 7 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के धोरीमन्ना कस्बे में 220 केवी बिजलीघर के पास नेशनल हाईवे 68 पर ट्रेलर व स्कार्पियों की जबरदस्त भिड़ंत में स्कार्पियो सवार एक मासूम की मौत हो गई। वहीं तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों काे प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात एक परिवार के सदस्य स्कार्पियों में सवार होकर बाड़मेर से धोरीमन्ना की तरफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे 68 पर खूमे की बेरी गांव 220 केवी बिजली घर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर और उनकी स्कार्पियों के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस चालक शंकरलाल व ईएमटी हनुमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने माता-पिता और बेटे-बेटी को एम्बुलेंस से धोरीमन्ना हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर बेटे सवाई (10) पुत्र गोमाराम निवासी जूना पतरासर की मौत हो गई। घायल गोमाराम (33) पुत्र गोरधनाराम उसकी पत्नी रेशमीदेवी (32) और बेटी सरूपी (12) को धोरीमन्ना हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।

जानकारी मिलने पर गुड़ामालानी डिप्टी सुखराम विश्नोई, धोरीमन्ना थानाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतक का शव धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस ने हाईवे से वाहनों को हटवाकर जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories