Sat, Feb 21, 2026
17 C
Gurgaon

आज़मगढ़ मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी शूटर घायल, गिरफ्तार

आज़मगढ़, 07 फ़रवरी (हि.स.)। बरदह थाना की पुलिस ने शुक्रवार को तड़के मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी शूटर आशीष उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। शूटर के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, नकदी व कार बरामद किया है।

पिछले वर्ष आठ फरवरी 2024 को चन्देलाल यादव द्वारा थाना बरदह में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके बड़े पिता के लड़के रणविजय यादव की हत्या की गई है। इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि हत्या में आशीष उर्फ छोटू निवासी धनगाई जिला रोहतास थाना विक्रमगंज, प्रान्त बिहार शामिल है। आशीष ने हत्या में शूटर के रूप में काम किया था और वह फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने आशीष के खिलाफ 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल के नेतृत्व में थाना बरदह की पुलिस ने शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे कोदहरा चौराहे के पास घेराबंदी किया तो वह पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगा। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली शूटर आशीष के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शूटर के पास से एक हुंडई कार, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस और 1200 रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories