Sun, Feb 22, 2026
18 C
Gurgaon

बलौदाबाजार : प्री-बोर्ड में औसत प्रदर्शन वाले छात्रों के लिए लगेगी रिमेडियल क्लास

बलौदाबाजार, 7 फरवरी (हि.स.)। कलेक्टर दीपक सोनी ने आज शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए किये जा रहे प्रयास क़ी विस्तृत समीक्षा क़ी। उन्होंने प्री बोर्ड एक्जाम में औसत प्रदर्शन या फेल होने वाले छात्रों के लिए रिमेडियल क्लास लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही 10 वीं एवं 12 बोर्ड परीक्षा में परिणाम बेहतर हो इसके लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियो क़ो उपयुक्त रणनीति बनाने के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा में 10 कक्षा के परिणाम संतोषजनक नहीं है, इसमें सुधार क़ी नितांत आवश्यकता है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपने ब्लॉक के स्कूलों क़ी स्थिति क़ी समीक्षा करें और जिन स्कूलों के विद्यार्थी असफल हुए हैं उन स्कूलों का दौरा करें और कारण क़ी जानकारी लें। इसके साथ ही बीआरसी व सीआरसी क़ी बैठक लेकर रिमेडियल क्लास हेतु कार्यक्रम तैयार करें। जिन विषयो पर बच्चे असफल हुए हैं उन विषयों के पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्र हल करने अभ्यास कराएं।इसके साथ ही पालक-शिक्षक़ बैठक का आयोजन करें जिसमें प्री बोर्ड में बच्चों के प्रदर्शन क़ी जानकारी देते हुए स्थिति में सुधार लाने बच्चों क़ो पढ़ाई में ध्यान देने प्रोत्साहित करने चर्चा करें। उन्होने कहा कि इस बार 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने सभी प्रयास करें।

बताया गया कि बोर्ड परीक्षा क़ी तैयारी के लिए विद्यार्थियों के लिए प्रश्न बैंक तैयार कर वितरण कराया गया है तथा उसका अभ्यास भी कराया जा रहा है। छात्रों क़ी शांकाओं का समाधान किया जा रहा है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर अतुल शेट्टे, डीईओ हिमांशु भारतीय सहित सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories