अपडेट–सोनीपत में हाजिरी लगाने के विवाद पर युवक की हत्या,सात गिरफ्तार

गले में सरिया घुसाया, हथौड़े से वार कर की हत्या,चार को घायल किया

सोनीपत, 7 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत

के खरखौदा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप में हाजिरी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक

की निर्मम हत्या कर दी गई। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच हाजिरी

लगाने को लेकर झगड़ा हुआ, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई

करते हुए 7 हत्योपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर

प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी गुरदीप ने बताया कि गुरुवार को हाजिरी के दौरान अभिषेक

और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोपियों ने पहले हाजिरी लगाने की जिद की, जिससे

झगड़ा बढ़ गया। इसी रंजिश के चलते देर रात आरोपियों ने लोहे के सरिए और हथौड़े के साथ

अभिषेक के कमरे में हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने अभिषेक के गले में सरिया घुसा

दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक

के चचेरे भाई प्रवीण सिंह तोमर ने बताया कि गुरुवार रात ड्यूटी के बाद वे

कमरे में थे, तभी 15 लोग गैस सिलेंडर और माचिस के साथ पहुंचे। आरोपियों ने धमकी दी

कि यदि दरवाजा नहीं खोला गया तो सिलेंडर फोड़कर आग लगा देंगे। डर के कारण दरवाजा खोलते

ही उन्होंने हमला कर दिया।

वारदात के दौरान अभिषेक के गले में सरिया घुसा दिया

गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बचाने आए उसके चाचा और तीन अन्य लोग

भी घायल हो गए। घटना

की सूचना मिलने पर एएसआई अशोक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू

की। पुलिस ने सातों आरोपियों जयकुमार, पप्पू, किशन, मुकेश,

शंकर, राजेश और अजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये

सभी बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं और भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस

ने उन्हें पकड़ लिया।

डीसीपी

नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन

किया गया था। सातों आरोपी छह महीने पहले ही बिहार से मजदूरी करने आए थे। पुलिस ने वारदात

में इस्तेमाल किए गए लाठी और रॉड बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories