Mon, Feb 16, 2026
26 C
Gurgaon

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बाराबंकी, 8 फ़रवरी (हि.स.)। थाना फतेहपुर पुलिस ने साइकिल लूटने वाले 25,000 के इनामी अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान शातिर के पास एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात स्वाट सर्विलांस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर वांछित अपराधी की तलाश के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि 25,000 रुपये का इनामी बदमाश मोटर साइकिल से कस्बा फतेहपुर से रामनगर की ओर जा रहा है। उसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया परन्तु बदमाश साढ़ेमऊ नहर पटरी की ओर मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए रुकने को कहा तो गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिरकर घायल हो गया।

पकड़े गए आरोपित का नाम सुरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रशेखर है। वह नांदकुई थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी का निवासी बताया गया है। घायल अपराधी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। इसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर के ऊपर चोरी व लूट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। उपचार होने के बाद अन्य जानकारी भी ली जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories