Mon, Feb 16, 2026
27 C
Gurgaon

सचदेवा ने किए हनुमान जी के दर्शन, मांगा आशीर्वाद

नई दिल्ली, 8 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बीच दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए व पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित दिल्ली’ निर्माण के लिए सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

सुबह से हो रही मतगणना और प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के बारे में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और विकास के मॉडल को अपनाने के लिए वोट दिया है। लोगों ने हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है।‘ मुख्यमंत्री कौन बनेगा यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा, वह कार्यकर्ता कौन होगा यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास था कि नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। चुनाव के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने दृढ़ता और जुनून के साथ काम किया है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली प्रतिक्रिया और शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बन रही है।

सचदेवा ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने शुक्रवार को जो बयान दिए हैं, उससे पता चलता है कि वे हारने जा रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को मुद्दों से भागने नहीं दिया है। हमने शराब घोटाला, वायु और जल प्रदूषण, खराब सड़कें, शीश महल, ओवरफ्लो हो रहे सीवर आदि पर बात की है और हर मुद्दे पर केजरीवाल माफी मांगते नजर आए।”

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली की दुर्दशा दिखाने के लिए ये मुद्दे जरूरी थे। आआपा ने इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने, बहकाने और भटकाने की कोशिश की है। आज दिल्ली की जनता तय कर दिया है कि वह विकास के साथ चलेगी, झूठे वादे करने वाले भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories